वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की चकाचौंध भरी दुनिया हमेशा ही भारतीय यूथ को आकर्षित करती रही है। भारत में भी WWE रेसलर्स के प्रति काफी दीवानगी देखी जाती है। ऐसे में यदि कोई भारतीय पहलवान रिंग में उतरता है तो फैंस के लिए किसी उत्सव सा माहौल बन जाता है। भारत की ओर से कुछ रेसलर्स इस ग्लैमर भरे रेसलिंग फॉर्मेट में काफी नाम कमा चुके हैं। इनमें से यदि किसी एक की बात करनी हो तो सभी की जुबान में 'द ग्रेट खली' का नाम ही आता है।
यदि मैं आपसे कहूँ कि खली का नाम पुराना हो चुका है तो आपको शायद थोड़ा अजीब लगे। दरअसल खली से ज्यादा चर्चा में इस वक़्त एक भारतीय महिला रेसलर है। ख़ास बात यह है कि जिस महिला रेसलर की हम बात कर रहे हैं उसे ट्रेनिंग देने वाले 'द ग्रेट खली' ही हैं। यह महिला रेसलर रिंग में सलवार-कमीज पहने हुए लोगों को धूल चटा रही है।
तो आइए इस नई इंटरनेट सेंसेशन से आपकी मुलाक़ात करवाते हैं।
मिलिए कविता देवी से
ये है WWE में धमाल मचाने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली कविता देवी WWE की रिंग में पारम्परिक भारतीय सलवार-कमीज पहनकर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। यदि आप सोच रहे हैं कि सिर्फ अपने पहनावे की वजह से कविता देवी इंटरनेट में छाई हुई है तो आप बिलकुल गलत हैं। पहनावे के अलावा शानदार रेसलिंग मूव्स व गजब की ताकत इन्हें अन्य महिला रेसलर्स से अलग व ख़ास बनाती है।
WWE's मए यंग क्लासिक टूर्नामेंट में छाई
WWE की ओर से पहली बार केवल महिलाओं के लिए आयोजित किए गए टूर्नामेंट 'मए यंग क्लासिक' में कविता देवी न्यूज़ीलैण्ड की डकोटा कई के खिलाफ रिंग में उतरीं। यह तस्वीर उसी मुकाबले की एक झलक है। कविता की इस शानदार पटखनी से पीछे बैठे दर्शक भी काफी हैरान व प्रभावित हो गए।
आगे पढ़िए क्यों इंटरनेट पर छाई हुई हैं कविता देवी।
भारतीय पहनावे के कायल हुए दर्शक
WWE में महिला रेसलर्स अपने बोल्ड वेस्टर्न पहनावे के लिए जानी जाती हैं। कविता देवी ने वेस्टर्न पहनावे को ना कहते हुए सलवार-कमीज से ही धमाल मचा दिया है। WWE के फैंस को कविता का यह ट्रेडिशनल पहनावा काफी पसंद आया है। साथ ही इससे अन्य भारतीय महिला रेसलर्स को भी प्रेरणा मिलेगी।
यदि कुछ समय बाद आपको अन्य भारतीय महिला रेसलर्स भी सलवार कमीज पहनी हुई रिंग में पटखनी देती हुई नज़र आएं तो कविता देवी को ही शुक्रिया बोलिएगा।
आगे जानें क्या रहा इस मुकाबले का रिजल्ट।
करना पड़ा हार का सामना
कविता को शानदार प्रदर्शन के बावजूद 'मए यंग क्लासिक टूर्नामेंट' के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। कविता भले ही यह मुकाबला हार गई हों, लेकिन WWE में उनकी धमक गूँज उठी है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि आने वाला समय कविता का ही होगा।
WWE's 2017 दुबई ट्राईआउट में चमका था सितारा
इसी साल कविता देवी ने WWE के दुबई ट्राईआउट में अपना डंका बजाया था। दुबई में शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही उन्हें 'मए यंग क्लासिक टूर्नामेंट' में जगह मिली थी। कविता के प्रदर्शन को लेकर WWE टैलेंट डेवलपमेंट के वाईस प्रेसिडेंट कैनियन का कहना है "कविता देवी ने WWE दुबई ट्राईआउट में उम्दा प्रदर्शन किया है। वे एक एथलीट एवं बेहद ताकतवर महिला हैं जिनमें इस एंटरटेनमेंट स्पोर्ट की जबरदस्त समझ है।"
आगे देखें इस धमाकेदार मुकाबले का वीडियो।
यहां देखें मुकाबले का वीडियो
'द ग्रेट खली' की स्टूडेंट हैं कविता
'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने WWE में काफी नाम कमाया है। भारतीय रेसलर्स को WWE के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खली पंजाब में एक रेसलिंग प्रमोशन एंड ट्रेनिंग अकादमी चलाते हैं। कविता ने भी प्रोफेशनल रेसलिंग के दांव-पेंच इसी ट्रेनिंग अकादमी में सीखे हैं। उम्मीद है कि खली के इस ट्रेनिंग अकादमी से आगे भी ऐसे दमदार रेसलर्स निकलते रहेंगे।
आगे जानें WWE में आने से पहले क्या करती थी कविता।
वेटलिफ्टिंग में जीत चुकी हैं गोल्ड
WWE के जरिए प्रोफेशनल रेसलिंग में आने वाली कविता देश के लिए वेटलिफ्टिंग में भी पदक जीत चुकी हैं। साल 2016 में आयोजित हुए साउथ एशियाई गेम्स में महिला वेटलिफ्टिंग के 75 किग्रा वर्ग में कविता देवी ने देश के लिए सोना जीत कर सभी को गौरवान्वित किया था। अब WWE की रिंग में भी वे भारतीय फैंस को खुशियां मनाने का मौका देती हुई नज़र आएंगी।
कविता देवी को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं
यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं है कि कविता देवी जैसी प्रतिभाशाली रेसलर को WWE खोना नहीं चाहता है। कविता आगे भी रिंग पर उतरती रहेंगी और वक़्त व अनुभव के साथ अन्य महिला रेसलर्स के लिए एक मजबूत चुनौती बनकर उभरेंगी।









No comments:
Post a Comment