Monday, 6 November 2017

ये हैं WWE के 10 मशहूर रेसलर, कोई बचपन में करता था चोरी तो किसी को थी नशे की लत

ये हैं WWE के 10 मशहूर रेसलर, कोई बचपन में करता था चोरी तो किसी को थी नशे की लत
मुश्किलें तो सभी की लाइफ में आती हैं। मगर कुछ लोग इन्हें किसी बड़ी चट्टान की तरह देखते हैं तो कुछ इनका सीढ़ियों की तरह इस्तेमाल करते हैं। आप दुनिया के किसी भी सफल व्यक्ति की कहानी उठाकर देख लीजिए, आपको उनका यहां तक पहुंचने का सफर कभी आसान नजर नहीं आएगा। लेकिन उन्होंने तो जिद ही पकड़ ली थी इसलिए वो यहां तक पहुंच पाए। 
WWE के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आप में से कई लोग WWE टूर्नामेंट्स के बड़े फैंस भी होंगे। इससे जुड़े कई पहलवान आपके फेवरेट भी होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके इन फेवरेट रेसलर ने यहां तक पहुंचने के लिए क्या कुछ सहा है? आज एक प्रतियोगिता जीतने पर उन्हें करोड़ों रुपए मिल जाते हैं, लेकिन एक वक्त था जब इनमें से कई रेसलर को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती थी। 
आज बात ऐसे ही कुछ रेसलर्स के संघर्ष की।

AJ Styles 

AJ Styles 
'The Phenomenal' के नाम से मशहूर AJ Styles ने 2016 में ही WWE में एंट्री की है। लगभग सभी चैंपियनशिप्स में अपना झंडा गाड़ देने वाले Styles का बचपन इतना शानदार नहीं था। उनके पास पैसे नहीं होते थे। पिता भी शराब के नशे में डूबे रहते थे। घर में केबल नहीं होने होने की वजह से Styles को बचपन में रेसलिंग में कोई रूचि नहीं थी। वो तो अपने दोस्तों को देखकर रेसलिंग स्कूल में गए थे।

AJ Lee 

AJ Lee 
Lee का बचपन भी गरीबी में बीता। Lee का परिवार दूसरों के घर, उनकी कार और मॉटल्स में रहता था। Lee रेसलिंग में अपना करियर बनाने के लिए कई सारे पार्ट टाइम जॉब करके सेविंग करती थीं। 2009 में Lee अपनी सारी सेविंग लगाकर WWE की दुनिया में आ गई।  
अगली भारतीय रेसलर का पांच साल का बेटा भी है।

The Great Khali 

The Great Khali 
भारत की शान दलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' ने WWE की दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। खली का जन्म हरियाणा के एक गांव में हुआ था। खली का परिवार बहुत गरीब था। वो सड़क पर पत्थर तोड़कर अपना घर चलाते थे। खली को acromegaly नाम की एक हार्मोनल बीमारी है, जिस वजह से उनकी कद-काठी इस तरह की है। खली कभी स्कूल नहीं गए लेकिन उनकी पर्सनालिटी की वजह से उन्हें पंजाब पुलिस में चुना गया। उसके बाद धीरे-धीरे खली, रेसलिंग की दुनिया में आ गए और एक दशक तक WWE का हिस्सा रहे।

कविता देवी 

कविता देवी 
कविता दलाल उर्फ कविता देवी WWE का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कविता हरियाणा के मालवी नाम के छोटे से गांव से हैं। यहां लड़कियां 10वीं से ज्यादा नहीं पड़ती, लेकिन कविता ने बी.ए. पास किया। कविता 'सशस्त्र सुरक्षा बल' में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुई थीं। लेकिन यहां से उन्हें टूर्नामेंट के जाने के मौके नहीं मिलते थे, इसलिए उन्होंने कुछ समय बाद अपनी नौकरी छोड़ दी। कविता का सपना WWE का हिस्सा बनना था। जुलाई 2017 में उनका यह सपना पूरा हुआ और उन्होंने सलवार-सूट में अपना मुकाबला लड़ा। गौरतलब है कि कविता का पांच साल का बेटा भी है। 
 अगली रेसलर हुई थी बलात्कार का शिकार। 

R-Truth 

R-Truth 
Truth का बचपन भी बेहद गरीबी में बीता। Truth और उनके पिता मरिजुआना बेचकर अपना पेट पालते थे। इसी वजह से उन्हें 13 महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। Truth ने 16 साल की उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था।उसके बाद वो म्यूजिक में करियर बनाने की जद्दोजहद करने लग गए। लेकिन 2 साल तक असफल होने के बाद रेसलिंग करने की ठानी। Truth, NWA World Heavyweight championship जीतकर ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकन-अमेरिकन बन गए थे। 

Sweet Saraya 

Sweet Saraya 
Sweet Saraya का बचपन बिल्कुल भी स्वीट नहीं था। Saraya की माँ और सौतेले पिता उन पर अत्याचार करते थे, इसलिए 15 साल की उम्र में ही वो घर छोड़कर भाग गई थी। Saraya ने गलियों में घूमकर और पब्लिक स्विमिंग पूल में नहाकर अपने दिन काटे थे। Saraya ने ड्रग्स लेना भी शुरू कर दिया और बलात्कार का शिकार भी हुई। पति Ricky Knight से मुलाकात के बाद Saraya की जिंदगी सुधरी और वो रेसलिंग की दुनिया में आई। Saraya 12 टाइटल्स अपने नाम कर चुकी हैं। Saraya की 25 साल की बेटी Paige भी दो बार WWE Divas Champion रह चुकी हैं। 
अगले मशहूर रेसलर को हुई थी पांच साल की सजा। 

Ric Flair 

Ric Flair 
Ric अमेरिका के रिटायर्ड प्रोफेशनल रेसलर हैं। Flair को 80's के दौरान अमेरिका का बेस्ट रेसलर माना जाता था। Flair को पैदा होने के बाद ही अस्पताल से चुरा लिया गया था। कुछ साल अनाथ आश्रम में बिताने के बाद Flair को एक परिवार ने गोद ले लिया। लेकिन वहां भी वो अपने पेरेंट्स की कार चुराकर ले जाते थे और छोटी उम्र में ही ड्रिंक भी करने लगे थे। लेकिन फिर वो रेसलिंग की दुनिया में आए और उनकी जिंदगी बदल गई।

Booker T 

Booker T 
Booker T परिवार के आठ बच्चों में सबसे छोटे थे। जब वो 14 साल के थे तभी उनके पेरेंट्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद Booker T ने गलत राह पकड़ ली और उन्हें हथियार लूटने के जुर्म में पांच साल की सजा भी सुनाई गई। Booker 19 महीने बाद जेल से बाहर आए और भाई के कहने पर रेसलिंग स्कूल ज्वाइन कर लिया। Booker के नाम 21 टाइटल्स हैं। 
अगले रेसलर ने देखें थे 3 मर्डर।

Batista 

Batista 
Dave Batista जब बहुत छोटे थे, तभी उनके माता-पिता गुजर गए। उनके दादाजी ने कई तरह के जॉब्स करके उन्हें बड़ा किया था। नौ साल की उम्र तक ही Batista ने अपने घर के लॉन में 3 मर्डर देख लिए थे। 13 साल के होते-होते उन्होंने घर चलाने के लिए कारें चुराना शुरू कर दिया था। बॉडी बिल्डिंग ने Batista की जिंदगी संवारी और फिर उन्होंने रेसलिंग में कई खिताब अपने नाम किए।  

Dean Ambrose 

Dean Ambrose 
Dean Ambrose का बचपन पब्लिक हाउसिंग में बीता था। Ambrose को बचपन से ही रेसलिंग की दुनिया से लगाव हो गया था। वो WCW और WWF के पुराने वीडियोज को किराए पर खरीद कर देखा करते थे। Ambrose रेसलिंग में इतना घुस गए थे कि वो असल दुनिया से परे हो गए थे। उन्होंने रेसलिंग के लिए 16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।  
कुछ ऐसी थी इन 10 जांबाज रेसलर की कहानी। हम सभी को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment