Monday, 6 November 2017

शिखर धवन ही नहीं बल्कि इन पांच 5 क्रिकेटर्स ने भी की है शादीशुदा महिलाओं से शादी, देख लो तस्वीरें

शिखर धवन ही नहीं बल्कि इन पांच 5 क्रिकेटर्स ने भी की है शादीशुदा महिलाओं से शादी, देख लो तस्वीरें
है अपना दिल तो आवारा, न जाने किसपे आएगा।
दिल भी न एक आवारा और आजाद चिड़िया की तरह है। ये रहता तो हमारे शरीर के पिंजरे में है मगर जब इसकी मर्जी होती है तो ये किसी के बालों पर तो किसी की मुस्कान पर फिदा होकर उसके साथ चला जाता है। इस पर न हमारा जोर चलता है न दुनिया का। फिर हमारे पास इसकी बात मानने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता।
दिल के आगे मजबूर कुछ ऐसे क्रिकेटर्स भी हैं, जिनका आवारा दिल ऐसी महिलाओं पर आया जो पहले से शादीशुदा थीं। और तो और इसी दिल के आगे मजबूर होकर इन क्रिकेटर्स ने, तमाम परेशानियों से गुजरते हुए उन महिलाओं को अपना हमसफर भी बनाया।
आज हम ऐसे ही क्रिकेटर्स से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम जो इस फेहरिस्त में शामिल हैं। 

शिखर धवन - आयशा मुखर्जी

शिखर धवन - आयशा मुखर्जी
शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा की लव स्टोरी फेसबुक की एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई थी। चूँकि आयशा पहले से शादीशुदा थीं, इसलिए धवन के घर वाले इस शादी के लिए पहले राजी नहीं थे। मगर 2012 में उनके घर वाले राजी हो गए। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

आयशा के पहले पति 

आयशा के पहले पति 
शिखर से पहले आयशा ने एक ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन से शादी की थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। इनके साथ शिखर की अच्छी बॉन्डिंग है। 
आगे देखिये अनिल कुंबले की वाइफ।

अनिल कुंबले - चेतना

अनिल कुंबले - चेतना
उन दिनों अनिल कुंबले का करियर शुरू ही हुआ था। तभी वो अपना दिल ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाली चेतना को दे बैठे थे। धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ा। 1 जुलाई, 1999 को कुंबले ने चेतना से शादी कर ली।

चेतना थीं पहले से शादीशुदा

चेतना थीं पहले से शादीशुदा
जब कुंबले का चेतना पर दिल आया, उस समय चेतना पहले से शादीशुदा थीं। हालांकि वो अपने पति से खुश नहीं थीं। शादी के बाद अनिल ने चेतना और उनकी बेटी को भी अपनाया था।  
आगे देखिये मुरली विजय की वाइफ। 

मुरली विजय - निकिता

मुरली विजय - निकिता
मुरली विजय और निकिता की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों 2012 में आईपीएल-5 के समय एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली।

इससे पहले थीं दिनेश कार्तिक की वाइफ

इससे पहले थीं दिनेश कार्तिक की वाइफ
निकिता इससे पहले क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ थीं। जब दिनेश को इनके अफेयर के बारे में पता चला तो दोनों का तलाक हो गया।  
आगे देखिये श्रीलंका के बल्लेबाज उपुल थरंगा की वाइफ। 

उपुल थरंगा - निलांका

उपुल थरंगा - निलांका
श्रीलंका के बल्लेबाज उपुल थरंगा भी अपने साथी क्रिकेटर की वाइफ निलांका को दिल दे बैठे थे। कुछ समय तक अफेयर चलने के बाद निलांका ने अपने हसबैंड को तलाक दे दिया और उपुल से शादी कर ली।

ये हैं निलांका के पहले हसबैंड 

ये हैं निलांका के पहले हसबैंड 
निलांका ने उपुल से पहले तिलकरत्ने दिलशान से शादी की थी। मगर जब दिलशान को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। 
आगे देखिये पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर की वाइफ। 

इमरान खान - रेहम खान

इमरान खान - रेहम खान
2014 में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान ने पाकिस्तान की जर्नलिस्ट रेहम खान से शादी की थी। हालांकि रेहम, इमरान खान की दूसरी पत्नी थीं।

रेहम थीं इमरान से पहले इनकी वाइफ 

रेहम थीं इमरान से पहले इनकी वाइफ 
रेहम ने इमरान से पहले 1993 में साइकोलॉजिस्ट एजाज रेहमान से शादी की थी। एजाज से 2005 में उनका ब्रेकअप हो गया था। रेहम और इमरान की शादी भी एक साल तक ही चल पाई। 2015 में दोनों का तलाक हो गया। 
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करें। 
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें। 

No comments:

Post a Comment