बीते साल कई खिलाड़ियों के घर शहनाई सुनाई दी थी। जैसे युवराज सिंह और हेजल कीच, जहीर खान और सागरिका घाटगे। अब लगता है कि जल्द ही एक और क्रिकेटर घोड़ी चढ़ने वाला है। शांत स्वभाव के भुवनेश्वर कुमार जब मैदान पर आते हैं तो गेंद को स्विंग करवाने की कला से सबका दिल जीत लेते हैं। मगर अब किसी और ने इनका भी दिल जीत लिया है।
जी हां। कुछ समय पहले ही भुवनेश्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसे लेकर मीडिया में खासी चर्चा शुरू हो गई थी। तस्वीर को देखकर खबरों ने तूल पकड़ लिया था कि भुवी तो अनुस्मृति सरकार को डेट कर रहे हैं। मगर अब भुवी की सगाई की खबरों के बाद अनुस्मृति सरकार ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिससे ये जाहिर होता है कि उनका दिल टूटा है।
आइए आपको दिखाते हैं भुवी की इंगेजमेंट पिक्स। साथ में अनुस्मृति का मैसेज भी देख लीजिएगा।
याद है आपको ये तस्वीर?
कुछ समय पहले भुवनेश्वर कुमार ने ये फोटो अपलोड की थी, लेकिन 'लेडीलव' का चेहरा नहीं दिखाया था। हालाँकि उन्होंने वादा जरूर किया था कि वो पूरी तस्वीर जरूर शेयर करेंगे। उस समय इस तस्वीर को देखकर मीडिया में कुछ और ही खबरों ने तूल पकड़ लिया था।
अनु सरकार नहीं हैं गर्लफ्रेंड
उन दिनों भुवनेश्वर की दोस्ती मॉडल अनु सरकार से थी। कई जगहों पर ये दोनों साथ भी देखे जा चुके थे। बस फिर क्या था, मीडिया में इन दोनों को लेकर चर्चे आम हो गए। मगर अब मामला कुछ और ही नजर आ रहा है।
भुवी ने खुद कही ये बात
कुछ समय पहले मीडिया में ये तस्वीर सामने आई थी जिसे फोटोशॉप कर लोगों ने अनुस्मृति सरकार को जोड़ दिया था। इन तमाम अफवाहों को रद्द करते हुए भुवी ने वास्तविक तस्वीर को पोस्ट कर दिया है।
वो तस्वीर आप अगली स्लाइड में देख सकते हैं।
ये हैं इनकी 'बेटर हाफ'
ये हैं भुवी की 'बेटर हाफ' नूपुर नागर। कुछ दिन पहले भुवी ने ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी। इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा था, 'Dinner date, full pic coming soon.' अब भुवी ने अपना वादा पूरा किया।
आगे देखिए अनुस्मृति ने इस खबर पर कैसे किया रिएक्ट।
इस बात के लिए शुक्रिया
तस्वीर को अपलोड करने के अगले ही दिन बुधवार को भुवी ने नूपुर नागर से इंगेजमेंट भी कर ली। इंगेजमेंट की रस्में नोएडा में दोनों परिवार की मौजूदगी में हुई।
तस्वीर से हटाया परदा
इधर भुवी अपनी इंगेजमेंट की खुशी मना रहे थे और उधर अनुस्मृति ने कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया जिससे उनका दर्द साफ झलक रहा था। अनुस्मृति के अनुसार हर चीज का एक कारण होता है। जो हो चुका है उसे भूल जाना चाहिए।
आगे देखिये भुवी और नूपुर की इंगेजमेंट की तस्वीरें।
फैंस के लिए सरप्राइज जैसा है
बल्लेबाजों के साथ-साथ भुवनेश्वर अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी 'बेटर हाफ' की फोटो शेयर करके सभी को चौंका दिया है।
नूपुर साधारण लड़की है
दोनों इसी साल दिसंबर में शादी भी कर सकते हैं। नुपुर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और नोएडा में जॉब करती हैं। मेरठ के गंगानगर में रहने वाली नुपुर, भुवनेश्वर कुमार की पड़ोसी हैं मगर उन्होंने पढ़ाई, देहरादून से की है।
लड़कियों का टूटा दिल
भुवी और नुपुर अपने जीवन की शुरुआत करने को तैयार हैं और वैसे भी क्रिकेट के फैंस एक्टर-क्रिकेटर की जोड़ी देख-देखकर पक चुके थे। भला हो भुवी का जो उन्होंने किसी एक्ट्रेस को नहीं चुना।
आप भी बताएं
ये तो हुई बात गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उनकी बेटर हाफ के बारे में। यदि आप ऐसे और भी क्रिकेटर्स के किस्से जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट्स के जरिये जरूर बताएं।











No comments:
Post a Comment