भुवनेश्वर कुमार की लेडी लव का चेहरा सामने आ गया है। आपको बता दें कि इनकी कथित गर्लफ्रेंड लुक्स के मामले में कमाल हैं। आइये जानते हैं कौन हैं वो।
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार को मीडिया ने कई बार लेडी लव के साथ देखा है।
इन्हें कर रहे हैं डेट
खबरों की माने तो भुवनेश्वर कुमार इन दिनों साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुस्मृति सरकार को डेट कर रहे हैं। तस्वीर में अनुस्मृति की खूबसूरती कमाल की है।
अब भी हैं चुप
शांत स्वभाव के भुवनेश्वर अपने रिश्ते को लेकर अभी भी खामोश हैं। हालांकि जिस डिनर डेट को कुमार छिपाना चाहते थे, उसका सच तो अनुस्मृति ने सभी को बता दिया।
अनुस्मृति ने खोल दी पोल
हाल ही में अनुस्मृति सरकार ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बताया कि," हां, हम डिनर पर साथ गए थे। भुवनेश्वर और मैं सिर्फ दोस्त हैं। क्या आप दोस्तों के साथ डिनर पर नहीं जाते।"
छिपकर जाने की क्या तुक बनती है
मैडम अनुस्मृति! बेशक हम सभी डिनर पर जाते हैं लेकिन दोस्तों के साथ छिपकर तो नहीं जाते। खैर, अब हम अपने फेवरेट क्रिकेटर की बात को नकार भी नहीं सकते।
अनुस्मृति की बात
अनुस्मृति का कहना है कि भुवनेश्वर की फीमेल फैंस भी कम नहीं हैं। ऐसे में जब कभी भी कोई फैन अनुस्मृति को भला-बुरा कहता है तो यह बात भुवनेश्वर को अच्छी नहीं लगती।
हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं
दूसरी तरफ अनुस्मृति एक ही बात दोहराती रहती हैं कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब प्यार की शुरुआत तो दोस्ती से ही होती है।
दोनों हैं खामोश
खैर, दोनों ने ही अपना तर्क रखते हुए कहा है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हम भी अपनी 'फिंगर्स क्रॉस' कर लेते हैं।
यदि आप क्रिकेट के ऐसे ही और भी किस्से जानना चाहते हैं तो हमें जरूर लिखें।
No comments:
Post a Comment