ग्लैमर या हॉटनेस की जब भी बात आती है तो एक्ट्रेसेस या मॉडल्स का ही जिक्र होता है। उनका प्रोफेशन ही कुछ ऐसा है कि उनके लिए खूबसूरत दिखना जरूरी होता है। इस प्रोफाइल में अच्छी शक्ल कुछ ज्यादा ही मायने रखती है। मगर बात यदि खिलाड़ियों की हो तो फिर अधिकांश लोग ऐसे किसी लुक की कल्पना तो नहीं करते हैं।
फिर खिलाड़ी पुरुष हो या महिला, होता तो एकदम हट्टा-कट्टा ही है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि खेल जगत में भी कई चेहरे ऐसे हैं जो अपने लुक के चलते भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। यह और बात है कि उनका यह अंदाज खेल के मैदान पर देखने को नहीं मिलता है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ खिलाड़ियों की झलक, जो खेल के साथ ही अपने ग्लैमर और लुक को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
सानिया मिर्जा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का ही होगा। 2006 में पद्मश्री से सम्मानित होने वाली सानिया का खेल तो गजब रहा ही है मगर उन्होंने देश को टेनिस की दुनिया में बहुत सम्मान दिलवाया है। खूबसूरती के मामले में भी उनका आज तक कोई सानी नहीं है।
शर्मिला निकोलेट

शर्मिला निकोलेट बैंगलोर से हैं। वो एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं। शर्मिला लेडीज यूरोपियन टूर में क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा भारतीय गोल्फर हैं। शर्मिला की माँ भारतीय और पिता फ्रेंच हैं।
इतनी हॉट बास्केबॉल प्लेयर आपने शायद ही देखी होंगी।
प्राची तेहलन

प्राची तेहलन, नेटबॉल और बास्केटबॉल प्लेयर होने के साथ ही एक्ट्रेस भी हैं। प्राची, भारतीय नेटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। प्राची की कप्तानी में ही भारतीय नेटबॉल टीम ने 2011 के साउथ एशियाई बीच गेम्स में पहला मैडल जीता था। प्राची पॉपुलर टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में भी नजर आ चुकी हैं।
तानिया सचदेव

तानिया, शतरंज के खेल में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। वो शतरंज की खिलाड़ी होने के साथ ही प्रेजेंटेटर और कमेंटेटर भी हैं। तानिया वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर और वुमन ग्रैंडमास्टर जैसे टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं।
ये खिलाड़ी मुक्कों से नहीं नजरों से ही आपको घायल कर देगी।
सोनिका कालीरमन

सोनिका भारत की इकलौती रेसलर हैं, जिसने एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। सोनिका 'भारत केसरी' का टाइटल जीतने वाली पहली महिला रेसलर भी हैं। सोनिका के पिता मशहूर पहलवान चंदगी राम थे। देश का नाम रोशन करने वाली यह रेसलर 'खतरों के खिलाड़ी 2' और 'बिग बॉस 5' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
दीपिका पल्लीकल

चेन्नई से ताल्लुक रखने वाली दीपिका एक मशहूर स्क्वैश प्लेयर हैं। पल्लीकल ने छठवीं क्लास के दौरान पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेला था। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह खूबसूरत खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी भी हैं।
आगे मिलिए एक और खूबसूरत बास्केटबॉल प्लेयर से।
आकांक्षा सिंह

आकांक्षा सिंह वर्तमान में भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। वो 2004 से नेशनल टीम का हिस्सा हैं। आकांक्षा की तीन बहनें हैं। तीनों ही बास्केटबॉल खेलती हैं।
ज्वाला गुट्टा

ज्वाला गुट्टा चौदह बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। गुट्टा एग्रेसिव बैडमिंटन खेलने के लिए जानी जाती हैं। गुट्टा के पिता भारतीय और माँ चाइनीज थीं।
ये दो प्लेयर्स तो बिल्कुल हीरा हैं।
साइना नेहवाल

बैडमिंटन की दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल को तो आप जानते ही होंगे। 2010 में नेहवाल को 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' से भी नवाजा गया था। 2015 में साइना नंबर वन रैंकिंग पर भी काबिज हुई थीं।
मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 'सचिन तेंदुलकर' यानी मिताली राज से तो आप परिचित ही होंगे। मिताली टीम की कप्तान भी हैं। मिताली ने 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 17 वर्ष की उम्र में वो भारतीय टीम में भी शामिल हो गई थीं।
तो देखा आपने हमारी एक्ट्रेसेस ही नहीं, बल्कि महिला खिलाड़ी भी खूबसूरती की मूरत हैं। आप इन प्लेयर्स का खेल भी जरूर देखिएगा।

No comments:
Post a Comment