Monday, 6 November 2017

करियर के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे ये टॉप क्रिकेटर्स, अब तो बदल गया है पूरा लुक

करियर के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे ये टॉप क्रिकेटर्स, अब तो बदल गया है पूरा लुक
"अरे...इतना बड़ा हो गया ये।" घर पर आए रिश्तेदार घर के छोटे बच्चों को देखकर ये बात तो ऐसे बोल देते हैं जैसे बच्चों ने बड़ा होकर कोई जुर्म कर दिया हो। बेचारा बच्चा भी सोचने लगता है कि बड़े होने के जुर्म में ये मुझे कालापानी की सजा ना करवा दे। 
वैसे सच भी है कि जब हम किसी को बहुत समय बाद देखते हैं तो उसके बदले हुए लुक को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। कई बार तो लुक इतना बदल जाता है कि पहली बार में तो हम उसे पहचानने से ही इनकार कर देते हैं। हमारे क्रिकेटर्स के साथ भी कुछ ऐसा ही है। 
नेम और फेम पाने के पहले हमारे क्रिकेटर्स एक आम इंसान की जिंदगी जीते थे और तब उनकी लाइफस्टाइल भी बहुत अलग हुआ करती थी। उस दौरान और अब के लुक को देखने के बाद एक पल के लिए तो आप भी उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। 
लीजिए आप खुद ही देख लीजिए आपके चहेते क्रिकेटर्स का बदला हुआ लुक। 

महेंद्र सिंह धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जवानी के दिनों में कुछ ऐसे नजर आते थे। इतने सालों बाद धोनी के लुक में कुछ बदलाव आ गए हैं। 

सचिन तेंदुलकर 

सचिन तेंदुलकर 
क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में अपना करियर बनाने से पहले कुछ ऐसे दिखते थे। हालांकि सचिन थे बहुत ही क्यूट। क्या आपको भी ऐसा लगता है। 
वीरेंदर सहवाग की पुरानी तस्वीर देखकर उन्हें पहचान नहीं पाएंगे आप, आगे देखिए।

वीरेंदर सहवाग 

वीरेंदर सहवाग 
क्रिकेट के अलावा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व क्रिकेटर और तत्कालीन कमेंटेटर वीरेंदर सहवाग पहले कुछ ऐसे दिखते थे। वाकई उनकी इस तस्वीर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वीरू पाजी हैं।

शिखर धवन 

शिखर धवन 
क्रिकेट में करियर के शुरुआती दिनों में शिखर धवन ऐसे दिखते थे। उनकी तब की और अब की फोटो में केवल दाढ़ी-मूछों का फर्क ही समझ में आ रहा है।
आगे देखिए विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की तस्वीरें।

विराट कोहली 

विराट कोहली 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पुरानी तस्वीर में उनका लुक अलग दिख रहा है। फेम मिलने के बाद इंसान कितना बदल जाता है, इसका अंदाजा विराट की इन दोनों फोटो को देखकर लगाया जा सकता है।

रविंद्र जडेजा 

रविंद्र जडेजा 
स्पिनर रविंद्र जडेजा पुरानी तस्वीर में साधारण नौजवान लग रहे हैं जबकि आज आत्मविश्वास उनके चेहरे पर झलकता है। यही तो बदलाव है।  
आगे भज्जी और युवराज की पुरानी तस्वीरें देखना ना भूलें।

हरभजन सिंह 

हरभजन सिंह 
हरभजन सिंह फिलहाल तो क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन भज्जी ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अपनी जवानी के दिनों में हरभजन का लुक कुछ ऐसा था।

युवराज सिंह 

युवराज सिंह 
कैंसर को मात देने वाले स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह को क्रिकेट जगत में 10 साल से ज्यादा का समय बीत गया है। शुरुआत के समय में युवी का लुक कुछ ऐसा था। 
गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की पुरानी तस्वीरों को देखकर उन्हें पहचान नहीं पाएंगे आप।

राहुल द्रविड़ 

राहुल द्रविड़ 
राहुल द्रविड़ की पहले और अब की फोटो का अंतर साफ दिखा रहा है कि द्रविड़ को खेल का कितना अनुभव है। राहुल ने भारतीय क्रिकेट में अनमोल योगदान दिया है। 

गौतम गंभीर 

गौतम गंभीर 
गंभीर स्वभाव वाले गौतम गंभीर हमेशा से एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। पुरानी तस्वीर में उनका बल्ला पकड़ने का अंदाज ही क्रिकेट के प्रति उनका प्रेम दिखा रहा है। 
बहरहाल यदि आप किसी आैर खिलाड़ी के बारे में भी ऐसी ही कोई बात जानना चाहते हैं तो हमें जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment