जब कभी भी क्रिकेटर्स की बात की जाती है तो फोकस केवल उनके खेल पर नहीं होता बल्कि कई बार उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन जाती है। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनके पसंदीदा खिलाड़ियों का निजी जीवन कैसा है? उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी कौन हैं? उन्होंने सफलता हासिल करने के लिए क्या-क्या किया है?
जैसे यह बात अधिकांश लोग जानते होंगे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी हैं जबकि युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच हैं। मगर क्या कोई यह जानता है कि इन सितारा खिलाड़ियों की पत्नियां शादी से पहले क्या किया करती थीं? शायद नहीं।
कारण कि ज्यादातर मौकों पर इन खिलाड़ियों की पत्नियां स्टेडियम में बैठकर खिलाड़ियों की चीयर करते हुए नजर आ जाती हैं। लेकिन इसके आगे कोई बात नहीं होती। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ सितारा खिलाड़ियों की पत्नियों से जुड़ी कुछ मजेदार बातें लेकर आए हैं।
तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं यह पूरा मामला।
प्रियंका चौधरी

सलामी बल्लेबाज सुरेश रैना की खूबसूरत पत्नी प्रियंका ने बी.टेक. किया है। शादी से पहले प्रियंका ने आईटी फर्म में जॉब के साथ ही एम्स्टर्डम की एक बैंक में भी काम किया है।
सफा बैग

टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान की बेगम सफा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन पठान के साथ तो वो अक्सर ही अपना चेहरा छुपाए नजर आती हैं। बता दें कि शादी से पहले सफा एक मॉडल थीं।
साक्षी धोनी
कैप्टनकूल के नाम से मशूहर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। साक्षी ने कोलकता के 'ताज बंगाल होटल' में इंटर्नशिप भी की है।
रितिका सजदेह

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका अक्सर ही मैच के दौरान भी रोहित के साथ ही नजर आती हैं। दरअसल रितिका, रोहित के साथ ही अन्य खिलाड़ियों की भी स्पोर्ट्स मैनेजर हैं।
दीपिका पल्लीकल
दीपिका पल्लीकल, दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं। कार्तिक की तरह दीपिका भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। दीपिका जानी-मानी भारतीय स्कॉश प्लेयर हैं।
शीतल गौतम

टीम के स्टार खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने 2016 में शीतल गौतम से शादी की थी। शीतल पेशे से टेनिस खिलाड़ी रही हैं।
हसीन जहां
अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम की नाक में दम करने वाले मोहम्मद शामी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। शादी से पहले कोलकता से ताल्लुक रखने वाली हसीन मॉडलिंग किया करती थीं।
आरती अहलावत

वीरू पाजी तो मजे लेने के मामले में अपनी बीवी को भी नहीं छोड़ते हैं। वीरेंद्र सहवाग की बीवी मतलब आरती पहले पीआर (पब्लिक रिलेशन्स) प्रोफेशनल हुआ करती थीं।
विजेता पेंढारकर

लंबे समय तक टीम की 'दीवार' रहे राहुल द्रविड़ की धर्मपत्नी को खेल में इतनी रूचि नहीं है। विजेता नागपुर से हैं। वे पेशे से सर्जन हैं।
अंजली तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली अच्छे और बुरे हर वक्त में सचिन के साथ रही हैं। अंजली पेशे से डॉक्टर हैं। वे बाल-रोग विशेषज्ञ हैं।
हेज़ल कीच
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने हेज़ल कीच से 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। हेज़ल कीच एक ब्रिटिश मॉडल हैं। वो कुछ टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
गीता बसरा
भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह और गीता बसरा 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। गीता बसरा बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। गीता 'द ट्रेन' और 'जिला गाजियाबाद जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।







No comments:
Post a Comment