टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके खेल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ से भी हम सब बहुत अच्छी तरह परिचित हैं। खेल विशेषज्ञों के अनुसार विराट इतनी कम उम्र में इस मुकाम पर पहुँच चुके हैं कि आगे चलकर वो सचिन से भी बड़ा नाम बन सकते हैं। दुनिया में न जाने कितनी लड़कियां तो केवल विराट के लुक्स की दीवानी हैं। लेकिन इंडिया के इस 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' का दिल तो सिर्फ अनुष्का शर्मा के लिए धड़कता है।
मगर क्या आप जानते हैं कि अनुष्का से पहले भी दो लड़कियों के साथ विराट का अफेयर रह चुका है। अगर नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इसी बहाने आप भी जान पाएंगे विराट से जुड़ी कुछ मजेदार बातें। आइए जानते हैं पूरा मामला।
1. तमन्ना भाटिया

फिल्म 'बाहुबली' की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। खबरों के अनुसार तमन्ना के साथ विराट कोहली का अफेयर रह चुका है। अब खबरों में तो यही कहा गया था।
मोबाइल के एड के जरिये हुई मुलाकात
विराट और तमन्ना पहली बार सेलकॉन मोबाइल के एड में पहली बार एक साथ नजर आए थे। इस एड की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।
2012 में किया डेट
कहा जाता है कि विराट भी तमन्ना की खूबसूरती के मुरीद हो गए थे। दोनों ने 2013 में करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
इस वजह से आई रिश्ते में दरार

अफेयर के दौरान विराट की जिंदगी में एक नई लड़की की एंट्री हुई। इस वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। आगे जानिये कौन थी वो जिसकी वजह से हुआ तमन्ना और विराट का ब्रेकअप।
2. इजाबेल लिइट
फिल्म 'सिक्सटीन' में नजर आईं ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लिइट के साथ भी विराट कोहली का नाम जुड़ चुका है। कहा जाता है कि इजाबेल के विराट की लाइफ में आने की वजह से उनका तमन्ना के साथ ब्रेकअप हो गया था।
पहली बार एक साथ फिल्म देखते आए थे नजर
विराट और इजाबेल को पहली बार जुहू स्थित पीवीआर में एक साथ फिल्म एन्जॉय करते हुए देखा गया था। इसके बाद कई बार दोनों एक साथ कैमरे में कैद हुए हैं।
विराट के साथ अफेयर का फायदा मिला इजाबेल को
विराट के साथ अफेयर का फायदा इजाबेल के फिल्मी करियर को भी काफी हद तक मिला। इस अफेयर की वजह से उनकी फिल्म 'सिक्सटीन' को भी मुफ्त की पब्लिसिटी मिल गई।
2013 में हो गया ब्रेकअप

विराट ने इजाबेल के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कभी नहीं कबूली। मगर बॉलीवुड और क्रिकेट के गलियारों में इनके अफेयर की चर्चा जोरों पर रही। कुछ महीनों बाद अज्ञात कारणों से 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
आखिर में रब ने बना दी जोड़ी
इजाबेल के बाद विराट की लाइफ में अनुष्का शर्मा की एंट्री हुई। विराट से अनुष्का की मुलाकात एक एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
जल्द बंध सकते हैं दोनों शादी के बंधन में
आज विराट और अनुष्का के अफेयर से इंडिया में बच्चा-बच्चा वाकिफ है। खबरों के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों के फैंस इस मौके का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करें।
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।








No comments:
Post a Comment