भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। वहां टीम को टेस्ट मैचों के साथ ही वनडे मैच भी खेलना है। जहां तक सवाल टेस्ट मैचों का है तो टीम के ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन टेस्ट में शतक भी जमा चुके हैं। बहरहाल शिखर का खेल ही नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी रोचक है। फैंस उन्हें लेकर उत्सुक भी रहते हैं।
जी हां। शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से लव मैरिज की थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आयशा पहले से ही तलाकशुदा थीं। और तो और उनकी दो बच्चियां भी हैं। मगर अब प्यार तो अँधा होता है। ऐसे में धवन भी बस आयशा के दीवाने हो गए।
मगर दोनों की प्रेम कहानी कैसे आगे बढ़ी? शिखर ने आखिर आयशा को कैसे मनाया? आइये आपको बताते हैं इनकी लव स्टोरी।
शिखर से बड़ी आयशा

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी 30 अक्टूबर 2012 में हुई थी। आयशा, शिखर से 12 साल बड़ी हैं। आयशा की पहले से दो बेटियां रिया और अालियाह भी हैं।
एक तस्वीर पर आ गया दिल

शिखर और आयशा को मिलाने का क्रेडिट एक तरीके से भारत के मशहूर गेंदबाज हरभजन सिंह को जाता है। दरअसल भज्जी इन दोनों के ही कॉमन फ्रेंड है। एक दिन भज्जी ने धवन को आयशा की तस्वीर दिखाई और धवन उसी पल आयशा को अपना दिल दे बैठे।
धवन ने उठाया यह कदम।
फेसबुक ना होता तो क्या होता

धवन ने आयशा को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मन बनाया। उन्हें लगा एक ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर क्यों उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेगी। लेकिन आयशा ने तो भेजते से ही धवन की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली।
बातों-बातों में बात बनी

पहले दोनों दोस्त बने। फिर बातों के साथ ही दोस्ती भी बढ़ती गई। आखिर में वो प्यार में बदल गई। शिखर, आयशा के पास्ट के बारे में सबकुछ जानते थे, मगर उन्होंने आयशा को ही अपना पार्टनर चुना।
लेकिन शिखर ने शादी से क्यों इनकार कर दिया था। आइए जानते हैं।
नहीं माने परिवारवाले

आयशा का उम्र में शिखर से बड़ा होना और उनकी दो बेटियां होने वाली बात शिखर के परिवार को खटक रही थी। यही कारण था कि शुरुआत में तो परिजन शिखर और आयशा की शादी के लिए तैयार भी नहीं थे। मगर बाद में इन दोनों प्रेमियों की जीत हुई। घर के लोगों को मानना ही पड़ा।
शादी से इनकार

बता दें कि शिखर और आयशा की सगाई 2009 में ही हो गई थी। लेकिन शिखर भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपनी शादी को तीन साल तक रोककर रखा।
आयशा की बेटियों के बारे में यह कहते हैं धवन।
मेन्टेन हैं आयशा

वैसे तो आयशा की उम्र 40 साल से भी ज्यादा हो गई हैं। मगर उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं है। साथ ही मिस्टर और मिसेस धवन के बीच भी उम्र का अंतर नजर नहीं आता है।
बेटियों से भी उतना ही प्यार

आयशा और शिखर का एक बेटा जोरावर भी है। आयशा की बेटियों के बारे में धवन का कहना है कि मेरे नसीब में बेटियां थीं तो वो मुझे मिल गईं।
आयशा के बारे में यह है धवन की राय।
वो ज्यादा इंडियन हैं

आयशा की माँ ब्रिटिश और पिता बंगाली थे। आयशा की बंगाली भी बहुत अच्छी है। धवन के अनुसार आयशा उनसे भी ज्यादा भारतीय हैं। वो काफी धार्मिक हैं। और तो और कुकिंग भी अच्छी करती हैं।
हमेशा साथ

आयशा लगभग सभी इवेंट्स में अपने प्यारे पतिदेव के साथ नजर आती हैं। जब शिखर और आयशा की शादी नहीं हुई थी, तब भी आयशा रणजी ट्रॉफी और आईपीएल मुकाबलों के दौरान इस तूफानी बल्लेबाज का हौंसला बढ़ाने आती थीं।
तो कुछ ऐसी थी इस भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज की प्रेम कहानी। उम्मीद है आपको पसंद आई होगी।

No comments:
Post a Comment