Monday, 6 November 2017

जब मैदान पर ही सो गए धोनी, देखिए माही की कुछ ऐसी ही फनी हरकतें

जब मैदान पर ही सो गए धोनी, देखिए माही की कुछ ऐसी ही फनी हरकतें
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला गया। यह मैच 6 विकेट्स के साथ जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच के हीरोज 124 रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा और 5 विकेट झटकने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज एमएस धोनी ने भी 67 रनों का अहम योगदान दिया। 
मगर इस मैच में दो बातें ऐसी भी हुई जो हमेशा याद की जाएंगी। पहली श्रीलंकाई प्रशंसकों का अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जाहिर करना और दूसरी इस घटनाक्रम के दौरान एमएस धोनी का मैदान पर ही सो जाना। वैसे धोनी की इस कूल हरकत ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब माही के किसी काम ने फैंस का दिल जीत लिया हो। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मौकों की बानगी लेकर आए हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

माही की अदा 

माही की अदा 
श्रीलंका में चल रहे इस मैच को जारी रखने के लिए एक तरफ आयोजक दर्शकों को शांत करके मैच फिर से शुरू करने की कोशिश में लगे हुए थे वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी तो मैदान पर ही कुछ देर के लिए लेट गए।

हुए ट्रोल 

धोनी का यह फनी पोज ट्विटर पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने इसे जोड़कर कई मेमे बनाए।

ये भी गजब है 

केजरीवाल साहब एमएस धोनी पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। इन्हें तो सब अपनी तरह लगते हैं। चलिए अब देखते हैं, धोनी की कुछ और फनी मोमेंट्स।  

बहुत आगे जाओगे दोस्त 

बहुत आगे जाओगे दोस्त 
जिन लोगों को लगता है कि, यार मेरी नींद कभी जाती क्यों नहीं है? तो उन्हें समझना चाहिए कि ये तो महान लोगों की आदत होती है। 

शाही सवारी 

शाही सवारी 
इस तस्वीर को देखकर आपको अपना वो दोस्त याद आ रहा होगा, जिससे ताश का मैच जीतने के बाद आप इस तरह अपनी जीत सेलिब्रेट करते होंगे। 

भागो यहाँ से 

भागो यहाँ से 
जब पड़ोस वाली शादी के लिए अपनी भांजी से मिलवाने की बात करती है तो कुछ लड़कों के मुँह ऐसे ही बन जाते हैं। 

देखूं जरा 

देखूं जरा 
बेस्ट फ्रेंड तो वही होता है, जो बिना किसी नखरे के आपके सिर की जुएं भी निकाल दे। आपको कोई सगा वाला दोस्त याद आ रहा है, जिससे आप ये करवाना चाहेंगे?

आया मम्मी 

आया मम्मी 
जब माँ बोलती है कि, 'अगर 2 मिनट में बाथरूम में नहीं घुसा तो सड़क पर आकर ही झाड़ू से मारूंगी।' तो ऐसे ही घर की ओर भागना पड़ता है।

ओए! लोटा लाओ रे

ओए! लोटा लाओ रे
अब आप समझ ही सकते हैं कि हमारे प्रिय माही के पास सोने का समय नहीं है तो ये सब करने के लिए समय कैसे बचेगा? जंगल ना सही तो मैदान ही ठीक।

ओ हो...

ओ हो...
जब बाकी दोस्त दर्शनलाभ से ही संतुष्ट हो रहे होते हैं तभी कोई सयाना दोस्त बीच में उंगली जरूर करता है। बस फिर वो तो खुद छिप जाता है मगर बाकी सभी की आरती उतरने लगती है।

समय का सदुपयोग 

समय का सदुपयोग 
यह सबक तो हम सभी को धोनी से सीखना ही चाहिए कि जिंदगी भले ही झंड हो रखी हो पर चैन की नींद से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

कर दी उंगली

जो दोस्त कमीनेपन की हदें पार ना कर दे वो तो बेस्ट फ्रेंड हो ही नहीं सकता। दोस्तों का तो जन्म ही जलील करने के लिए होता है। 
तो बस ये थी धोनी की कुछ कूल और फनी अदाएं। हमें पूरी उम्मीद है कि आपको यह पढ़कर खूब मजा आया होगा। 

No comments:

Post a Comment