प्यार किसी बीमारी की तरह होता है जो रंग, पैसा, मजहब, ओहदा और उम्र जैसी चीजों को देखकर ज़िंदगी में नहीं आता। ये जब होता है तो फिर इस पर किसी का जोर नहीं चलता। चाहे आम आदमी हो या सेलेब्रिटी, कभी न कभी इस बीमारी का मरीज जरूर बनता है। फिर क्रिकेटर्स हो या सितारे। कोई भी इससे नहीं बच पाया है।
आज हम आपको ऐसे ही 8 क्रिकेटर्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने मरीज-ए-इश्क बनने के बाद अपना जीवनसाथी चुना है। लेकिन इन क्रिकेटर्स और उनके जीवनसाथी की उम्र के बीच एक बड़ा अंतर भी है। इसमें से कोई अपनी वाइफ से 18 साल बड़ा है तो कोई 10 साल छोटा।
तो देर किस बात की है। आइये हम सब के फेवरेट धोनी से करते हैं इसकी शुरुआत।
8. महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 2010 में धोनी और साक्षी विवाह के बंधन में बंधे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी, साक्षी से 8 साल बड़े हैं। अभी धोनी की उम्र 36 साल और साक्षी की उम्र 28 साल है।
7. इरफ़ान पठान
भारतीय टीम के स्टार बॉलर रह चुके इरफ़ान पठान ने 4 फरवरी 2016 को दुबई में सफा बेग से शादी की थी। आपको बता दें कि गल्फ कंट्रीज में सफा प्रोफेशनल मॉडल के रूप में फेमस रह चुकी हैं।
उम्र में है इतना अंतर
इरफ़ान और सफा की उम्र में भी 10 साल का अंतर है। एक तरफ जहां इरफ़ान की उम्र 32 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 22 साल है।
6. शिखर धवन की वाइफ
भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन की वाइफ एशा मुखर्जी ऑस्ट्रलियन बॉक्सर रह चुकी हैं। फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई इनकी दोस्ती 2012 में शादी के मुकाम पर पहुंची थी।
एशा से 10 साल छोटे हैं शिखर
इस कपल की उम्र में भी एक बड़ा अंतर है। शिखर की उम्र जहाँ 31 साल है वहीं ऐशा की उम्र 41 साल है।
5. शोएब अख्तर की वाइफ
'रावल पिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पकिस्तान के पूर्व स्टार बॉलर शोएब अख्तर ने पकिस्तान में पख्तूनखवा रीजन के हरिपुर में रहने वाली रुबाब से शादी की है।
उम्र में है जमीन-आसमान का अंतर
शोएब और उनकी वाइफ रुबाब की उम्र में बहुत बड़ा अंतर है। एक तरफ जहाँ शोएब की उम्र 41 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 23 साल है।
4. सचिन तेंडुलकर
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की लव स्टोरी 1990 में 'लव एट फर्स्ट साइट' से शुरू हुई थी। फिर कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1995 में दोनों ने शादी कर ली थी।
अपनी वाइफ से काफी छोटे हैं सचिन
सचिन अपनी वाइफ से 6 साल छोटे हैं। सचिन की उम्र जहाँ 43 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 47 साल है।
3. दिनेश कार्तिक
भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक दो बार शादी कर चुके हैं। उन्होंने पहली पत्नी निकिता से तलाक के बाद 2015 में स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली थी।
दिनेश से इतनी छोटी हैं दीपिका
दिनेश की वाइफ भी उनसे 6 साल छोटी हैं। दिनेश की उम्र जहाँ 31 है वहीं दीपिका की उम्र 25 साल है।
2. ग्लेन मेग्रा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ग्लेन मेग्रा की पहली वाइफ जेन की कैंसर सर्जरी के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद 2010 में उन्होंने इंटीरियर डिज़ाइनर सारा लेओनार्डी से शादी कर ली थी।
सारा से काफी बड़े हैं मेग्रा
मेग्रा अपनी दूसरी बीवी से 12 साल बड़े हैं। उनकी उम्र जहाँ 47 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 35 साल है।
1. वसीम अकरम
पाकिस्तान के पूर्व स्टार बॉलर वसीम अकरम की पहली वाइफ हुमा का 25 अक्टूबर 2009 को चेन्नई में देहांत हो गया। इसके बाद अकरम ने मेलबर्न में जन्मी शानिएरा से साल 2013 में शादी की।
वसीम से बहुत छोटी हैं शानिएरा
वसीम और शानिएरा की उम्र में भी 17 साल का अंतर है। वसीम की उम्र जहां 50 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 33 साल है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर जरूर करें। मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।
















No comments:
Post a Comment