क्रिकेट जगत में आपने क्रिकेटर के.एल. राहुल का नाम तो सुना ही होगा। बहुत कम समय में इस भारतीय क्रिकेटर ने टीम में एक स्टार बल्लेबाज के तौर पर तो अपनी जगह बनाई ही है। मगर साथ-साथ फैंस के दिलों पर भी छाप छोड़ी है। जानकारी के मुताबिक राहुल ने अपने पहले ही वनडे इंटरनेशनल मैच में शतक जमाया था। वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जो यह कारनामा करने में कामयाब हुए।
बस फिर क्या था। फैंस उनकी बैटिंग के दीवाने हो गए। वैसे आपको बता दें कि केवल खेल के मैदान में ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी राहुल खूब चौके-छक्के लगा रहे हैं। नहीं समझे। अरे भाई कई लड़कियों को अपने खेल का दीवाना बना देने वाले राहुल इन दिनों एक बेहद हॉट मॉडल को डेट कर रहे हैं।
यह और बात है कि राहुल और उनकी इस कथित गर्लफ्रेंड ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की। मगर हां। अक्सर ही ये दोनों सितारे साथ-साथ नजर आ जाते हैं। कभी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। आज हम आपके साथ इन्हीं को लेकर कुछ बात करने वाले हैं।
तो फिर चलिए देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
टूटने वाला है दिल
इंडियन क्रिकेट टीम का यंग स्क्वाड बेहतरीन खेल तो दिखा ही रहा है। मगर साथ ही साथ इन युवा खिलाड़ियों ने लड़कियों को भी अपना दीवाना बना रखा है। ऐसे में के.एल. राहुल के रिलेशनशिप में होने की खबर से फीमेल फैंस का दिल तो टूटना ही है।
यह है वो लड़की

आप खुद ही देख लीजिए कैसे इन जनाब की इस हॉट बेब से आँखों की आँखों में बाते हो रही हैं।
तो चलिए आगे देखते हैं इन मैडम की पूरी तस्वीर।
नाम है...

के.एल. राहुल की गर्लफ्रेंड का नाम एलिक्जिर नाहर है। एलिक्जिर मुख्य रूप से बैंगलोर की रहने वाली है।
छाए रहते हैं सोशल मीडिया पर

यूँ तो के.एल. राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड ने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन अगर आप एलिक्जिर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर मारेंगे तो आपको इन दोनों की साथ में कई सारी तस्वीरें देखने को मिलेगी। आगे देखिए राहुल और एलिक्जिर के कुछ प्राइवेट मोमेंट्स।
आय-हाय मैं मर जावा

देख लीजिए जनाब को कितना प्यार आ रहा है। जब तस्वीरें ही सबकुछ कह देती हैं तो फिर कुछ और कहने की जरूरत ही नहीं बचती है।
टीवी होस्ट है एलिक्जिर

एलिक्जिर टीवी होस्ट और प्रेजेंटेटर होने के साथ ही प्राइवेट फर्म में मार्केटिंग एसोसिएट भी हैं। इसके अलावा एलिक्जिर ने कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी किए हैं।
आगे देखिए एलिक्जिर की कुछ और हॉट तस्वीरें।
आईपीएल में भी नजर आती हैं साथ

एलिक्जिर आईपीएल में भी अपने कथित बॉयफ्रेंड को चीयर करने पहुँचती हैं। साथ ही इनके फ्रेंड्स भी सोशल मीडिया पर इनके प्यार की मिसाल देते देखे जा सकते हैं।
कड़ी टक्कर है बॉस

वो दिन दूर गए जब केवल बॉलीवुड अभिनेत्रियां ही ग्लैमरस हुआ करती थीं। अब तो क्रिकेटर्स की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स भी अलग ही जलवे बिखेरते देखे जा सकती हैं। एलिक्जिर भी अब क्रिकेटर्स के ग्लैमरस पार्टनर्स की फौज में शामिल हो गई है।
हम उम्मीद करेंगे कि यह रिश्ता भी किसी खूबसूरत मुकाम पर पहुंचे।


No comments:
Post a Comment