Monday, 6 November 2017

मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करने वाले इन क्रिकेटर्स ने की है इतनी पढ़ाई, जानकर दंग रह जाएंगे आप

मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करने वाले इन क्रिकेटर्स ने की है इतनी पढ़ाई, जानकर दंग रह जाएंगे आप 
क्रिकेट के मैदान पर अपने जलवे बिखेरने वाले क्रिकेटर्स के दीवानों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। अपने शानदार खेल से दर्शकों को अपना कायल करने वाले क्रिकेटर्स जितना शानदार खेल खेलते हैं उतनी ही बेहतरीन जिंदगी भी जीते हैं।
बहरहाल इस बात में कोई दो राय नहीं कि उन्होंने ये सब अपने टैलेंट के दम पर पाया है। लेकिन अगर बात उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन की हो तो उन पर "खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब..." वाली कहावत बिल्कुल फिट बैठती है। 
जी हाँ! हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के कुछ प्लेयर्स तो पढ़ाई के मामले में सबसे आगे हैं वहीं कुछ ने तो ये साबित कर दिखाया है कि करियर बनाने के लिए पढ़ने या डिग्री हासिल करने की कोई जरूरत नहीं है। 
आइये आज हम आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट क्रिकेटर्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है।

क्रिकेट के भगवान सचिन

क्रिकेट के भगवान सचिन
God of Cricket के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने महज 14 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। ऐसे में उन्हें पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला। सचिन क्रिकेट खेलते हुए केवल 12वी तक पढ़ाई कर पाए। 

सुरेश रैना 

सुरेश रैना 
सुरेश रैना अपना हाई स्कूल पूरा करने के बाद क्रिकेट में इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें आगे की पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला। लिहाजा वे बस 10वीं तक की पढ़ाई कर पाए।

युवराज सिंह 

युवराज सिंह 
अपने बल्ले से चौकों-छक्कों की बारिश करने वाले युवराज सिंह ने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है। इस मामले में पीछे रहने वाले युवी ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीती है।

शिखर धवन 

शिखर धवन 
भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद वे क्रिकेट में व्यस्त हो गए। उन्हें आगे पढ़ने का मौका ही नहीं मिला।

महेंद्र सिंह धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी 
कैप्टन कूल कहलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने रांची से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बी.कॉम. में एडमिशन लिया। मगर उनका बी.कॉम. कभी पूरा नहीं हुआ।

विराट कोहली 

विराट कोहली 
टीम इंडिया के नए कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी पढ़ाई का ज्यादा टाइम नहीं मिल पाया। उन्होंने भी 12वीं तक की पढ़ाई ही की है।

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा 
ओपनिंग बैट्समैन रोहित शर्मा भी केवल हाई स्कूल तक ही पढ़ पाए। मैच की प्रैक्टिस के चलते वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाए। उन्हें भी पढ़ाई छोड़ना पड़ी।

अजिंक्य रहाणे 

अजिंक्य रहाणे 
अजिंक्य रहाणे का नाम भी स्टार क्रिकेटर के तौर पर लिया जाता है। उन्होंने मुंबई के डोंबीवली इलाके के एसवी जोशी स्कूल से हाई स्कूल तक की पढ़ाई की।

गौतम गंभीर 

गौतम गंभीर 
भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। 

राहुल द्रविड़ 

राहुल द्रविड़ 
क्रिकेट टीम के मजबूर प्लेयर्स में शामिल राहुल द्रविड़ ने एमबीए की डिग्री हासिल की है। चौंकिए मत। यह सच है। यह स्टोरी अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 

No comments:

Post a Comment