दुनिया की खूबसूरत महिलाओं या हैंडसम पुरुषों की बात की जाए तो उनमें अधिकतर नाम फिल्म सेलिब्रिटीज के ही होते हैं। कभी-कभी कुछ बड़े बिजनेसमैन या उनका परिवार भी इस लिस्ट में शामिल हो जाता है।
मगर असल में ऐसा नहीं है कि सारे खूबसूरत लोग फिल्म या टीवी इंडस्ट्री में भी मौजूद हैं। हम लोगों को अक्सर ही अपने आसपास भी किसी सेलिब्रिटी से भी ज्यादा आकर्षक बंदा या बंदी नजर आ जाते हैं। सही कहा न मैंने?
ऐसा ही मामला क्रिकेटर्स की पत्नियों के साथ भी हैं। ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर्स हैं, जिनकी पत्नियां किसी अप्सरा से कम नहीं हैं। ऐसा सिर्फ भारतीय ही नहीं अन्य देशों के क्रिकेटर्स के साथ भी हैं।
आज यहाँ हम बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के बारे में बात करेंगे। जब आप इन क्रिकेटर्स की पत्नियों को देखेंगे तो आपको भी लगने लगेगा कि अरे, इन्हें तो फिल्मों में होना चाहिए। तो चलिए आगे बढ़ते हैं।
ज़िया उर रहमान
मोहम्मद ज़िया उर रहमान बांग्लादेश के फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेटर हैं। रहमान की खूबसूरत वाइफ के साथ ही क्यूट सी बेटी भी हैं।
आगे देखिए अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाली इन मोहतरमा को।
शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट ऑल राउंडर्स में से हैं। शाकिब वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में बांग्लादेश के कप्तान रह चुके हैं। साथ ही वर्तमान में टी20 फॉर्मेट में टीम के कप्तान हैं। उनकी पत्नी उम्मे अहमद शिशिर न्यूयॉर्क से ताल्लुक रखती हैं। इन दोनों की मुलाकात एक मैच के दौरान हुई थी।
किसी मॉडल से कम नहीं हैं उम्मे शिशिर
उम्मे कोई मॉडल या एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।
आगे मिलिए बहुत ही स्वीट कपल से।
तमीम इक़बाल
तमिम बांग्लादेशी टीम के बेस्ट बल्लेबाज कहे जा सकते हैं। तमिम टेस्ट फॉर्मेट में टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। तमिम की धर्मपत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी हैं। उनकी शादी 2013 में हुई थी। उनका एक बेटा भी हैं।
हैप्पी कपल
तमीम की वाइफ तो खूबसूरत हैं ही, उनकी जोड़ी भी बहुत प्यारी लगती हैं। यह तस्वीर भी इनके प्यार के बारे में बहुत कुछ कहती हैं।
आगे मिलिए बांग्लादेशी टीम के कप्तानों की पत्नियों से।
मुशफिकुर रहीम
मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान हैं। रहीम ने 2005 में 16 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। रहीम ने 2014 में जन्नातुल कैफायत से शादी की थी।
मशरफे मुर्तजा
मशरफे मुर्तजा भी बांग्लादेश के बेहतरीन ऑल राउंडर हैं। वर्तमान में मुर्तजा वनडे इंटरनेशनल में टीम के कप्तान भी हैं। मुर्तजा ने 2001 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ नेशनल खेलना शुरू किया था। मुर्तजा ने 2006 में सुमोना हक शुमी से शादी की थी। इस स्वीट कपल के दो बच्चे भी हैं।
आगे एक विवादित कपल से कीजिए मुलाकात।
शहादत हुसैन
शहादत हुसैन बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2005 में टेस्ट डेब्यू किया था। हुसैन ने 2013 में नृत्तौ शहादत के साथ निकाह किया था। हुसैन और उनकी पत्नी पर 11 वर्षीय नौकरानी पर अत्याचार करने के आरोप लगे थे।
शहरयार नफीस
शहरयार बांग्लादेश के लेफ्ट हैंडेड ओपनिंग बैट्समैन हैं। उन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। मेरे हिसाब से तो इन दोनों की जोड़ी वाकई बहुत खूबसूरत हैं।
आगे देखिए कुछ पूर्व क्रिकेटर्स की पत्नियां।
तपश बैस्या
तपश बैस्या पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। बैस्या ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 36 विकेट लिए थे। तपश की पत्नी सुमित्रा बंगाली ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
तारिक अज़ीज़
अज़ीज़ भी पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। अज़ीज़ ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच में 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे। लेकिन बाद में वो इतना कुछ कमाल नहीं कर पाए।
मिलिए एक समय के बेस्ट बॉलर की पत्नी से।
अब्दुर रज़्ज़ाक
अब्दुर रज़्ज़ाक बांग्लादेशी गेंदबाज हैं। वो बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बेस्ट बॉलर्स में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 2004 में वनडे डेब्यू किया था। हाल ही में खबर आई कि 28 जून को रज़्ज़ाक, उनकी पत्नी इशरत जहां और 2 वर्षीय बेटे का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि पूरा परिवार सही सलामत हैं।
मोहम्मद शरीफ
मोहम्मद शरीफ बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। लेकिन क्रिकेट में उनका सफर इतना खास नहीं रहा। मगर पत्नी रीमा के साथ उनकी यह तस्वीर वाकई बहुत प्यारी हैं।
आगे टीम के एक हैंडसम खिलाड़ी और उनकी पत्नी।
नादिफ चौधरी
नादिफ बांग्लादेश के बहुत ही हैंडसम प्लेयर हैं। नादिफ अंडर 19 क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करते थे। चौधरी ने बांग्लादेश की ओर टी20 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी क्रिकेट खेला है।




































