क्रिकेटर्स की लाइफ बहुत ग्लैमरस होती है। वे किसी भी मायने में बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं होते हैं। कई क्रिकेटर्स तो बॉलीवुड सुंदरियों को ही अपना लाइफ पार्टनर बना लेते हैं। कभी ऐसा भी होता है जब खिलाड़ी बचपन की दोस्त से ही शादी कर लेते हैं।
आपने कई क्रिकेटर्स और उनके लाइफ पार्टनर की लव स्टोरी के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने सुना कि किसी क्रिकेटर ने अपनी सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी की है। शायद नहीं...सुना होगा। लेकिन असल में ऐसा हुआ है। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में बतौर विकेटकीपर शामिल होकर एमएस धोनी की जगह लेने वाले क्रिकेटर रिद्धिमान साहा की लव स्टोरी कुछ ऐसी ही है।
उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ऑरकुट' पर मिली थी। लंबे अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली। आइये जानते हैं इनकी प्रेम कहानी।
विकेटकीपर साहा
एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि अब विकेटकीपिंग में धोनी की जगह कौन लेगा। तब रिद्धिमान साहा ने इस पोजीशन पर आकर सबको चौंका दिया था।
बतौर बैट्समैन किया डेब्यू
रिद्धिमान ने फरवरी 2010 में बतौर बैट्समैन टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। हालांकि इस मैच में एमएस धोनी के होने से उन्हें कीपिंग का मौका नहीं मिला। तब वे केवल एक बैट्समैन के तौर पर ही टीम में थे।
जब धोनी पर लगा बैन
2012 में एमएस धोनी पर बैन लगा था। इस कारण रिद्धिमान को एक मैच में विकेटकीपिंग का मौका मिला था। लेकिन उसके बाद 3 साल तक वो केवल बैट्समैन बने रहे। धोनी के टेस्ट मैचों से संन्यास लेने के बाद रिद्धिमान साहा लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हुए हैं।
लव लाइफ
साहा के क्रिकेट करियर के बारे में तो बहुत बातें हो गई। अब उनकी निजी जिंदगी और उनकी लव लाइफ के बारे में आपको बताते हैं।
ऑरकुट पर हुई मुलाकात
कुछ साल पहले जब फेसबुक, व्हाट्सएप्प, इंस्टाग्राम और स्नेपचैट ने लोगों के बीच अपनी जगह नहीं बनाई थी। तब सोशल मीडिया वेबसाइट के रूप में ऑरकुट का चलन बहुत ज्यादा था। इस कपल की दोस्ती 'ऑरकुट' पर ही हुई थी।
चार साल की दोस्ती
'ऑरकुट' पर दोस्त बनने के बाद इनके बीच बातों का सिलसिला चल पड़ा। पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
2011 में हुई शादी
दोनों का अफेयर चार साल तक चला। इसके बाद 2011 में दोनों ने शादी कर ली। साहा की पत्नी का नाम देबरती है। साहा उन्हें प्यार से रोमी भी पुकारते हैं।
निजी समारोह में हुई शादी
रिद्धिमान और रोमी की शादी बेहद सादगी से एक निजी समारोह में हुई थी। इसमें केवल 200 लोग शामिल हुए थे।
एक बेटी भी
शादी के 2 साल बाद 2013 में दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं। इनकी बेटी का नाम 'अन्वी' है।
रिद्धिमान की प्रेम कहानी उन्हीं की तरह स्वीट और सिंपल है। सही कहा ना दोस्तों?










No comments:
Post a Comment