Monday, 6 November 2017

यदि आप हैं प्रो कबड्डी फैन तो इस खेल पर बनी फिल्में आपको जरूर लुभाएंगी

यदि आप हैं प्रो कबड्डी फैन तो इस खेल पर बनी फिल्में आपको जरूर लुभाएंगी
जुलाई महीने के अंत में प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन का रोमांच भी शुरू हो गया है। कबड्डी के फैंस तो बड़े उत्साहित हैं। जोर-शोर से अपनी टीम को सपोर्ट करने में लगे हैं। 
2014 में जब 'प्रो कबड्डी लीग' शुरू हुआ तब बहुत कम लोगों को इस लीग के सफल होने की उम्मीद होगी। लेकिन कबड्डी तो माटी से जुड़ा खेल है। यह हमारी रगों में बसता है। ऐसे में इसे सफल तो होना ही था। आठ टीमों के साथ शुरू हुई इस लीग में 2017 के पांचवें सीजन में 12 टीमें खेल रही हैं। 
प्रो कबड्डी का रोमांच अक्टूबर अंत तक चलने वाला है। ऐसे में हम भी सोच रहे हैं कि आपके रोमांच को और बढ़ा दें। हम आपके लिए कबड्डी पर आधारित कुछ फिल्में लेकर आए हैं। इन फिल्मों को देखकर प्रो कबड्डी के लिए आपका रोमांच और भी बढ़ जाएगा। 
तो चलिए फिर देरी क्यों करना।

बदलापुर बॉयज 

बदलापुर बॉयज 
2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में पूरा फोकस कबड्डी पर ही किया गया है। फिल्म में निशान ननैश, और अनु कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बदलापुर गांव की है। यहाँ के कुछ युवा अपने गांव को सूखे की मार से बचाने के लिए राज्य में आयोजित कबड्डी की सबसे बड़ी कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेते हैं।

 क्रिटिक्स से मिली सराहना 

 क्रिटिक्स से मिली सराहना 
'बदलापुर बॉयज' एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के साथ एक फुल पैकेज थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसे आलोचकों से काफी सराहना मिली। 
महेश बाबू की यह फिल्म आप मिस नहीं करना चाहेंगे।

ओकाडु 

ओकाडु 
तेलुगू फिल्म 'ओकाडु' एक सुपरहिट फिल्म है। 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में महेश बाबू, प्रकाश राज और भूमिका चावला जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे।

जीते कई पुरस्कार

जीते कई पुरस्कार
फिल्मफेयर के अलावा इस फिल्म ने कई अन्य अवार्ड्स भी अपने नाम किए हैं। फिल्म में अजय (महेश बाबू) कबड्डी के साथ ही सपना (भूमिका) को भी जीतने की कोशिश करता है। 
अगली फिल्म में भी नजर आए थे प्रकाश राज। 

घिल्ली 

घिल्ली 
2005 में रिलीज हुई 'घिल्ली' तमिल एक्शन फिल्म है। यह फिल्म मुख्य रूप से प्यार और बदले की कहानी पर आधारित थी। मगर इसमें कबड्डी भी एक अहम हिस्सा था। फिल्म में क्लाइमेक्स में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप भी आयोजित होती है।

ब्लॉकबस्टर थी यह फिल्म  

ब्लॉकबस्टर थी यह फिल्म  
विजय, तृषा और प्रकाश राज के मुख्य किरदारों वाली यह फिल्म सुपरहिट थी। इसने देशभर में 30 करोड़ का बिजनेस किया था।  
कबड्डी पर बनी यह पंजाबी फिल्म आपको जरुर पसंद आएगी। 

कबड्डी वन्स अगेन 

कबड्डी वन्स अगेन 
2012 में रिलीज 'कबड्डी वन्स अगेन' पंजाबी फिल्म है। यह फिल्म मुख्य रूप से इस खेल का बुरा साइड दिखाती है। फिल्म में मैच फिक्सिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया था।

प्रेरणा देती है फिल्म 

प्रेरणा देती है फिल्म 
फिल्म में मुख्य अभिनेता वरिंदर सिंह घुमान खेल से भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों को बाहर निकालने के लिए जंग लड़ते हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
कन्नड़ भाषा में भी बनी कबड्डी पर फिल्म।

कबड्डी 

कबड्डी 
2009 में रिलीज हुई यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी है। इस फिल्म की कहानी एक कोच और प्लेयर के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में लव अफेयर भी एक अहम एंगल है। 

बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला 

बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला 
इस फिल्म में कुछ रियल लाइफ प्लेयर्स भी थे। इस फिल्म में कर्नाटक के कल्चर को बहुत अच्छे से दिखाया गया था। इस फिल्म को भी आलोचकों द्वारा सराहा गया था। तो कैसी लगी आपको यह स्टोरी। अपने दोस्तों के साथ इसे भी शेयर कीजिएगा।

No comments:

Post a Comment