जब कभी भारतीय क्रिकेट की बात आती है तो क्रिकेट की दुनिया के जानेमाने चेहरे हमारी आँखों के सामने तैरने लगते हैं। इन क्रिकेटर्स को लेकर दीवानगी केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखने को मिलती है। वैसे भी क्रिकेटर्स केवल खेल को लेकर ही चर्चा में नहीं रहते हैं। कई बार वे अपनी पर्सनल लाइफ और लव अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं।
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जहीर खान ने 'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से सगाई की थी। 40 वर्षीय जहीर की शादी भी मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने 35 साल की उम्र के बाद अपना घर बसाया।
यकीनन आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। आप बस देख लीजिए।
हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी काफी देर से शादी की। 1980 में जन्मे भज्जी ने 2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की। शादी के समय भज्जी 35 की उम्र पार कर चुके थे।
शोएब अख्तर
विश्व के सबसे तेज गेंदबाज का ख़िताब हासिल करने वाले शोएब अख्तर 38 वर्ष की उम्र में अपने से 18 साल छोटी रुबाना खान से शादी के बंधन में बंध गए।
आगे जानिए वसीम अकरम और विनोद कांबली के बारे में।
आगे जानिए वसीम अकरम और विनोद कांबली के बारे में।
वसीम अकरम
जून 1966 को लाहौर में जन्मे वसीम अकरम ने दो बार शादी की। उनकी पहली पत्नी हुमा से उन्हें दो बेटे हुए लेकिन दुर्भाग्यवश हुमा की मृत्यु हो गई। इसके बाद 47 वर्ष की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी शनैरा थॉमसन से की।
विनोद कांबली
विनोद ने अपनी पहली शादी 38 साल की उम्र में नोएला लुईस से की। लेकिन किसी कारणवश ये शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई आख़िरकार दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद विनोद ने अपनी दूसरी शादी मॉडल एंड्रिया से की। आज ये खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
आगे जाने ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने 35 पार होने के बाद की शादी।
आगे जाने ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने 35 पार होने के बाद की शादी।
इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने 1995 में 45 वर्ष की उम्र में जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी। लेकिन शादी के 9 वर्ष बाद दोनों का तलाक हो गया।
63 की उम्र में दूसरी शादी
जेमिमा से तलाक के बाद 2015 में इमरान ने जर्नलिस्ट रेहम खान से दूसरी शादी की। रेहम और इमरान की शादी के समय इमरान 63 वर्ष के थे। हालांकि इमरान की ये शादी भी ना चल पाई और शादी के 4 महीने बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया।
जहीर खान और सागरिका की शादी के बारे में जानने के लिए, आगे पढ़ें।
जहीर खान और सागरिका की शादी के बारे में जानने के लिए, आगे पढ़ें।
ग्लेन मैक्ग्रा
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के जानेमाने प्लेयर हैं। उनकी पहली शादी जेन लुईस से हुई थी जो एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ब्रेस्ट कैंसर से उनकी मौत हो गई।
सारा से दूसरी शादी
पहली पत्नी जेन की मृत्यु के बाद उन्होंने 2010 में 40 की उम्र पार करने के बाद दूसरी शादी मॉडल साराह से रचाई। आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
सागरिका से सगाई
कपिल देव और अनिल कुंबले के बाद टेस्ट में सबसे सफलतम गेंदबाज माने जाने वाले जहीर खान और सागरिका घाटगे की सगाई फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं थी।
अब शादी का इंतज़ार
अब जहीर सगाई तो कर चुके हैं लेकिन शादी कब कर रहे हैं। इसके बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है। ख़ैर! जो भी हो, अब तो वे 35 की उम्र पार कर चुके हैं। हमारी तो उन्हें यही सलाह है कि उन्हें जल्दी से शादी कर लेनी चाहिए।











No comments:
Post a Comment