Monday, 6 November 2017

रोहित और सोफिया भी रह चुके हैं रिलेशनशिप में, जानिए ऐसे ही क्रिकेटर्स के सीक्रेट अफेयर्स

रोहित और सोफिया भी रह चुके हैं रिलेशनशिप में, जानिए ऐसे ही क्रिकेटर्स के सीक्रेट अफेयर्स 
एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स के बीच प्यार हमेशा से ही पनपता रहा है। ऐसा आज से नहीं बल्कि दशकों पहले से होता आ रहा है। कुछ जोड़ियां तो ऐसी भी थी जिन्होंने बाद में शादी भी की। इनमें शर्मिला टैगोर और नवाब अली खान पटौदी का नाम शुमार है। 
जबकि कुछ खिलाड़ी और एक्ट्रेस की जोड़ियां ऐसी भी रही जो कुछ समय साथ रहने के बाद अलग हो गई। बावजूद इसके क्रिकेटर्स के साथ एक्ट्रेसेस का नाम हमेशा से ही सुर्खियों में रहा। आज हम ऐसे ही एक्टर-क्रिकेटर की जोड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनके अफेयर की खूब चर्चा की गई लेकिन इनका रिश्ता लम्बे समय तक चल ना सका। तो फिर देर किस बात की है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

सौरव-नगमा

सौरव-नगमा
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और सबसे सफल कप्तान सौरव गांगुली का नाम हिंदी-दक्षिण और भोजपुरी फिल्मों की चर्चित हीरोइन नगमा के साथ जोड़ा गया था।

शोएब-सयाली 

शोएब-सयाली 
क्रिकेटर्स और एक्टर्स के अफेयर की लिस्ट में सानिया मिर्ज़ा के डियर हसबैंड शोएब मालिक भी शामिल हैं। इनके अफेयर की खबरें सयाली भगत के साथ थी।
आगे की स्लाइड में जानिए कपिल देव के साथ किस हॉट एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है।

रवि शास्त्री-अमृता सिंह 

रवि शास्त्री-अमृता सिंह 
मीडिया में कुछ समय के लिए सैफ अली खान की पहली पत्नी और मशहूर अदाकारा अमृता सिंह और रवि शास्त्री के अफेयर के चर्चे भी खूब थे।

कपिल-सारिका 

कपिल-सारिका 
कपिल देव उनके जमाने की बोल्ड अभिनेत्री सारिका की तरफ आकर्षित हो गए थे। इन दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
आगे की स्लाइड में जानिए सोफिया हयात के एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में।

श्रीसंत - श्रिया सरन 

श्रीसंत - श्रिया सरन 
श्रीसंत और श्रिया सरन का नाम भी काफी चर्चा में रह चुका है। ये दोनों पार्टीज में साथ देखे जा चुके हैं, लेकिन इनका अफेयर भी ज्यादा टिक नहीं पाया। 

रोहित शर्मा- सोफिया हयात 

रोहित शर्मा- सोफिया हयात 
मॉडल सोफिया हयात का अफेयर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रोहित शर्मा से रह चुका है। बाद में इनकी राहें भी जुदा हो गई।
आगे की स्लाइड में जानिए दीपिका पादुकोण को किसने डेट किया।

युवी-किम

युवी-किम
एक समय पर 'मोहब्बतें' की हीरोइन किम शर्मा और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर ने खबरों का बाजार गर्म कर रखा था, लेकिन कुछ समय बाद ही ये जोड़ा अलग हो गया।

युवी-दीपिका 

युवी-दीपिका 
खबर तो ये भी थी कि हॉट एंड सेक्सी दीपिका पादुकोण को भी ऑलराउंडर युवराज डेट कर चुके हैं। दो एक्ट्रेस को डेट करने के बाद युवी ने हेज़ल कीच से शादी की।  
आगे है दो पाकिस्तानी क्रिकेटर जिन्होंने भारतीय अदाकारा का जीता दिल।

इमरान खान-जीनत अमान 

इमरान खान-जीनत अमान 
फिल्म 'सत्यम शिवम सुन्दरम' से याद की जाने वाली मशहूर अदाकार जीनत अमान और पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का प्यार भी परवान चढ़ा था, लेकिन दोनों के बीच दूरियां आ गई। 

मोहसिन खान-रीना रॉय

मोहसिन खान-रीना रॉय
80 के दशक की मशहूर अदाकारा रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने उस समय शादी की, जब रीना का करियर पीक पर था। इनकी कहानी ने भी जल्दी दम तोड़ दिया। बाद में दोनों का तलाक हो गया। 
आगे जानिए ज़हीर ने किस एक्ट्रेस के साथ खत्म किया 8 साल का रिश्ता।

तमन्ना भाटिया-अब्दुल रजाक 

तमन्ना भाटिया-अब्दुल रजाक 
टॉलीवुड फिल्मों की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं। सब उनकी बेहतरीन अदाकारी के कायल हैं। अभी हाल ही में तमन्ना को पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ दुबई के एक ज्वेलरी स्टोर में देखा गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

ज़हीर खान-ईशा शरवानी

ज़हीर खान-ईशा शरवानी
भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज ज़हीर खान का दिल ईशा शरवानी पर आया था। इनका रोमांस लगभग 8 साल चला। बाद में दोनों अलग हो गए।

थामा इनका हाथ

थामा इनका हाथ
ईशा से अलग होने के बाद ज़हीर ने 'चक दे' गर्ल सागरिका घाटगे का हाथ थामा और इसी साल दोनों ने सगाई भी कर ली।
तो ये थी एक्टर-क्रिकेटर की कुछ जोड़ियाँ। यदि आप ऐसी और भी बातें जानना चाहते हैं तो कमेंट्स के जरिये हमें जरूर बताएं। 

No comments:

Post a Comment