Monday, 6 November 2017

ये हैं वे 5 भारतीय क्रिकेटर्स जिनकी पहली प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाई, देखिए तस्वीरें

ये हैं वे 5 भारतीय क्रिकेटर्स जिनकी पहली प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाई, देखिए तस्वीरें
चाहे आम इंसान हो या सेलेब्रिटी प्यार से कोई कहाँ बच पाता है। मगर हमारी उम्र की तरह ही हमारे रिश्ते की भी एक उम्र होती है। कोई रिश्ता बहुत छोटी उम्र में ही दम तोड़ देता है तो कोई आखिरी सांस तक हमारा साथ निभाता है। आखिरी सांस तक साथ निभाने वाला रिश्ता जिन्हें मिल जाता है, उनसे खुशनसीब कोई दूसरा नहीं होता। लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है। अधिकांश का रिश्ता तो शादी के पड़ाव को भी पार नहीं कर पाता है। 
आज हम टीम इंडिया के ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें किसी से प्यार तो हुआ मगर वो अपने प्यार से शादी नहीं कर सके। उनकी पहली लव स्टोरी अधूरी रही। बाद में उन्होंने लाइफ पार्टनर के रूप में किसी और को चुना।

5. जहीर खान - ईशा शरवानी

5. जहीर खान - ईशा शरवानी
इंडिया के पूर्व स्टार बॉलर जहीर खान और 'गुड बॉय-बेड बॉय' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री ईशा शरवानी करीब 8 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। 2011 वर्ल्डकप के समय दोनों की शादी की खबरें भी सामने आईं मगर बाद में इनका ब्रेकअप हो गया।

इनसे करने जा रहे हैं शादी

इनसे करने जा रहे हैं शादी
जहीर 'चक दे गर्ल' सागरिका घाटगे के साथ मई 2017 में सगाई कर चुके हैं। जल्द ही उनके साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

4. इरफ़ान पठान - शिवांगी

4. इरफ़ान पठान - शिवांगी
इंडियन आलराउंडर इरफान पठान जब बैचलर थे, तब उन्हें लड़कियां काफी पसंद किया करती थीं। 2003 में ऑस्ट्रेलिया में उनकी मुलाकात शिवांगी नाम की लड़की से हुई। दोनों ने साथ में करीब 10 साल का समय बिताया लेकिन आखिरकार दोनों अलग हो गए।

इरफान ने की सफा बेग से शादी

इरफान ने की सफा बेग से शादी
साल 2016 में इरफान पठान ने मक्का में मॉडल और जर्नलिस्ट सफा बेग से शादी कर ली।
आगे हैं और भी खिलाड़ी।

3. युवराज सिंह - किम शर्मा

3. युवराज सिंह - किम शर्मा
दीपिका पादुकोण समेत कई अभिनेत्रियों के साथ इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम जोड़ा गया। हालांकि युवराज का रिलेशन किम शर्मा के साथ रहा वो भी पूरे 4 साल तक। बाद में दोनों ने अपनी राहें बदल ली। 

फिर बंधे हेजल के साथ शादी के बंधन में 

फिर बंधे हेजल के साथ शादी के बंधन में 
किम से ब्रेकअप के बाद युवराज ने 2016 में ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच के साथ शादी कर ली। 

2. रवि शास्त्री - अमृता सिंह

2. रवि शास्त्री - अमृता सिंह
इंडियन क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के अफेयर के चर्चे भी दोनों के जवानी के दिनों में जोरों पर थे। यहाँ तक कि उनकी सगाई की खबरें भी सुनने को मिली। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ये हैं रवि की वाइफ

ये हैं रवि की वाइफ
ब्रेकअप के बाद रवि ने ऋतू से और अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी कर ली थी। 

1. महेंद्र सिंह धोनी - प्रियंका

1. महेंद्र सिंह धोनी - प्रियंका
अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी, प्रियंका नाम की लड़की को अपना दिल दे बैठे थे। इसका खुलासा उनकी बायोपिक में हुआ। मगर प्रियंका की मौत के साथ ही दोनों की लव स्टोरी खत्म हो गई।

फिर उनकी जिंदगी में आईं साक्षी

फिर उनकी जिंदगी में आईं साक्षी
प्रियंका की मौत के बाद उनकी जिंदगी में साक्षी की एंट्री हुई और 2010 में धोनी, साक्षी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने करीबियों के साथ भी शेयर करें। 
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहां क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।  

No comments:

Post a Comment