एक दौर हुआ करता था जब फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ही ग्लैमर का तड़का हुआ करता था। लेकिन आज तो स्पोर्ट्स और अन्य कई फ़ील्ड्स में भी ग्लैमर का जादू छाया हुआ है। वो भी मैदान से बाहर ही नहीं बल्कि मैदान के अंदर भी खिलाड़ी स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं।
अगर हम इंडियन क्रिकेटर्स की ही बात करें तो विराट कोहली, रवींद्र जडेजा से लेकर युवराज सिंह और नए-नवेले खिलाड़ियों के अंदाज तो आपने देखें ही होंगे। फिर जब हम इनकी निजी जिंदगी पर गौर करें तो इनमें से कई खिलाड़ियों की पत्नियां खूबसूरती के मामले में कई बड़ी मॉडल्स और अभिनेत्रियों को मात देती हैं। अब विराट कोहली की तो गर्लफ्रेंड ही टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, वो अलग बात है। लेकिन आप साक्षी धोनी से लेकर दिनेश कार्तिक की वाइफ स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल का ही उदाहरण ले लीजिए।
ऐसे ही एक क्रिकेटर अभी आईपीएल 10 में खेल रहे हैं। यह भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट के अलावा अपनी वाइफ के साथ वेकेशन्स मनाने और फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आप जब इनकी वाइफ की तस्वीरें देखेंगे तो आप भी उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।
तो आइये डालते हैं एक नजर।
मिलिए सुष्मिता रॉय से
सुष्मिता, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का जादू बिखेरने वाले भारतीय क्रिकेटर की धर्मपत्नी हैं। सुष्मिता की खूबसूरती की बात करें तो मुझे तो उनकी आँखे सबसे प्यारी लगी। आपको क्या लगता है?
'अ परफेक्ट वुमन'
सुष्मिता ने यह तस्वीर
महिला दिवस के दिन शेयर की थी। उनकी इस तस्वीर में भी एक सशक्त महिला की झलक मिल रही है।
इटली में वेकेशंस के दौरान ली गई इस तस्वीर में सुष्मिता काफी हॉट लग रही हैं।
मनोज तिवारी की सोलमेट हैं सुष्मिता रॉय
मनोज तिवारी अभी आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायान्ट्स की तरफ से खेल रहे हैं। वैसे इनकी लव स्टोरी भी बहुत प्यारी है। आइये सुनते हैं इनकी प्यार भरी दास्तान।
अगर आपको कोई डाउट हो तो देख लीजिए, सुष्मिता ट्रेडिशनल लुक में भी गजब ढाती हैं।
2013 में हुई थी मनोज-सुष्मिता की शादी
अब अगर हम मनोज और सुष्मिता के रिश्ते की बात करें, तो मनोज और सुष्मिता ने लंबे रिश्ते के बाद 18 जुलाई 2013 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सात फेरे लिए थे।
पहली नजर का प्यार था यह
मनोज तो पहली बार में ही सुष्मिता की क्यूटनेस पर मर मिटे थे और उन्होंने तभी सुष्मिता को प्रोपोज़ कर दिया। फिर सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद, एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन लिया।
सिक्स मारकर जीता दिल
आईपीएल 2012 के दौरान जब मनोज ने मुंबई इंडियंस के पेसर लसिथ मलिंगा की गेंद पर छक्का जड़ दिया, तो सुष्मिता शादी के लिए राजी हो गई। सुष्मिता जी को डाउट था कि मनोज किसी श्रीलंकाई गेंदबाज के खिलाफ शॉट मार सकते हैं या नहीं और इस दिन उन्हें जवाब मिल गया।
ये लम्हा यही थम जाए
मेरे हिसाब से तो मोहब्बत एक बहुत ही खूबसूरत अहसास होता है। मेरी दुआ है कि इनकी जोड़ी यूँ ही बनी रहे।
ये फूल भी आज कुछ ज्यादा ही खिले-खिले लग रहे है
मनोज और सुष्मिता घूमने-फिरने के बड़े शौक़ीन हैं। ये दोनों यूरोप, मालदीव्स आदि जगहों पर वेकेशंस मना चुके हैं। साथ ही सुष्मिता इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी एक्टिव रहती हैं और इनकी तस्वीरें अक्सर ही सुर्खियों में आ ही जाती हैं।
No comments:
Post a Comment