क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों का स्वैग एक तरफ होता है और अम्पायर्स का एक तरफ। मैदान पर गोल टोपी लगाकर खड़ा अम्पायर अगर एक उंगली उठा दे तो खिलाड़ी को पवेलियन लौटना पड़ता है। वो पिच पर डलने वाली हर गेंद पर पैनी नजर रखता है। उसके फैसले पर खिलाड़ी को फाइन भरना पड़ जाता है। चाहे कितना भी महान खिलाड़ी हो लेकिन अम्पायर से कोई बहस नहीं कर सकता। आसान शब्दों में कहा जाए तो मैदान पर सबसे ज्यादा पावर अम्पायर के पास ही होता है।
अब आपने क्रिकेटर्स की कमाई के बारे में तो कई खबरें सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको अम्पायर्स की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। इन अम्पायर्स की कमाई कुछ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की फीस से भी ज्यादा है। तो फिर देर किस बात की है। आप खुद भी तो जानिए इनकी फीस।
5. मोरिस इरास्मस
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मोरिस इरास्मस क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, वनडे और T-20 में अंपायरिंग करते दिखते हैं। अभी तक वो 30 टेस्ट, 62 वनडे और 20 T-20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
कमाते हैं इतने रुपए
मोरिस की सालाना फीस 22 लाख 75 हजार रुपये है। इसके अलावा वो 1 लाख 95 हजार रुपये टेस्ट मैच की फीस के लिए लेते हैं।
आगे जानिये उस अम्पायर की कमाई जो लेफ्ट हैंड बैट्समैन और राइट हैंड बॉलर हुआ करता था।
4. निगेल लॉन्ग
एक दौर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले निगेल को उनके अनूठे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वो लेफ्ट हैंड बैट्समैन और राइट हैंड बॉलर हुआ करते थे। इंग्लैंड से ताल्लुक रखने वाले निगेल ने 29 टेस्ट, 93 वनडे और 24 T-20 मैचों में अंपायरिंग की है।
निगेल कमाते हैं इतने रुपए
2005 से अंपायरिंग कर रहे निगेल 29 लाख 25 हजार रुपये सालाना सैलरी लेते हैं।
आगे जानिये उस अम्पायर की कमाई जो थे वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा।
3. कुमार धर्मसेना
श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार धर्मसेना 1996 में वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा थे। मशहूर होने के साथ-साथ कुमार का नाम सबसे अमीर अंपायर की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है। कुमार ने अभी तक 65 वनडे, 30 टेस्ट और 17 T-20 मैचों में अंपायरिंग की है।
लेते हैं इतनी फीस
कुमार धर्मसेना को हर साल 22 लाख 75 हजार रुपये सैलरी मिलती है।
आगे देखिये वो अम्पायर जो कमाई के मामले में हैं दूसरे पायदान पर।
2. ब्रूस ओक्सेनफोर्ड
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने अपना अंपायरिंग करियर साल 2001 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से शुरू किया था। लेकिन पहली बार इंटरनेशनल वनडे मैच में उन्होंने 2008 में और इंटरनेशनल टेस्ट मैच में 2010 में अंपायरिंग की थी।
लेते हैं इतनी फीस
ब्रूस सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अम्पायर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। वो एक टेस्ट मैच के लिए 1 लाख 95 हजार, एक वनडे के लिए 1 लाख 43 हजार और एक T-20 मैच में अंपायरिंग करने के लिए 65 हजार रुपये फीस लेते हैं।
आगे जानिये कौन सा अम्पायर है कमाई के मामले में टॉप पर।
1. बिली बाेडेन
क्रिकेट के सबसे स्टाइलिश अम्पायर माने जाने वाले बिली अब तक 195 वनडे, 84 टेस्ट मैच और 21 T-20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
कमाते हैं इतने रुपए
सबसे अमीर अम्पायर्स में से एक बिली एक टेस्ट मैच के लिए 1 लाख 95 हजार, एक वनडे के लिए 1 लाख 43 हजार और एक T-20 मैच में अंपायरिंग करने के लिए 65 हजार रुपये फीस लेते हैं।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करें।
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।











No comments:
Post a Comment