Monday, 6 November 2017

भारत में जन्मे इन खिलाड़ियों ने दूसरे देशों की ओर से खेला था क्रिकेट, देखिए तस्वीरें

भारत में जन्मे इन खिलाड़ियों ने दूसरे देशों की ओर से खेला था क्रिकेट, देखिए तस्वीरें 
ये तो हम सभी जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई टीमें होती हैं। यह सभी टीमें अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम भी इन्हीं टीमों में से एक है। 
इंडियन टीम की बात करें तो हमारी टीम के सभी खिलाड़ी देश के अलग-अलग राज्यों से हैं। लेकिन देश तो सभी का एक ही है। 
मगर क्या आप जानते हैं कि अन्य टीमों में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो पैदा तो भारत में ही हुए लेकिन क्रिकेट उन्होंने किसी और देश के लिए खेला। इनमें से कई विदेशी खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके बारे में पढ़कर आप उनकी महानता के कायल हो जाएंगे। 
तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही चुनिंदा क्रिकेटर्स के बारे में।

#1 बॉब वूल्मर 

#1 बॉब वूल्मर 
कोच और क्रिकेटर बॉब वूल्मर का नाम तो आपने सुना ही होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि वूल्मर का जन्म उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। वूल्मर ने इंग्लिश टीम के लिए 1972 में डेब्यू किया था। 

#2 माजिद खान 

#2 माजिद खान 
माजिद खान, पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर इमरान खान  के कजिन हैं। माजिद का जन्म आजादी से एक साल पहले लुधियाना में हुआ था। माजिद ने लाहौर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

#3 नासिर हुसैन 

#3 नासिर हुसैन 
जाने-माने कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी भारत में ही जन्मे थे। उनका जन्म 1968 में मद्रास में हुआ था। हुसैन, इंग्लैंड के काबिल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।

#4 आसिफ इकबाल 

#4 आसिफ इकबाल 
आसिफ इकबाल पाकिस्तान के बेहतरीन ऑल-राउंडर थे। 1975 के पहले वर्ल्डकप में वो पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। हैदराबाद में जन्मे इकबाल ने कुछ सालों तक हैदराबाद  के लिए भी क्रिकेट खेला था।

#5 रॉबिन जैकमैन 

#5 रॉबिन जैकमैन 
जैकमैन बड़े ही पॉपुलर क्रिकेट कमेंटेटर हैं। जैकमैन पहले इंग्लैंड में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने कुछ समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी खेला था। जैकमैन का जन्म शिमला में हुआ था। युद्ध के दौरान उनके पिता के साथ हुए एक हादसे के बाद उनका परिवार इंग्लैंड चला गया। 

#6 हनीफ मोहम्मद 

#6 हनीफ मोहम्मद 
पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और पहले स्टार प्लेयर हनीफ मोहम्मद का जन्म दिसंबर 1934 में जूनागढ़ में हुआ था। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से पहला मैच 1952 में खेला था। इस महान खिलाड़ी को भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सलीम दुरानी के पिता अब्दुल अजीज ने ट्रेनिंग दी थी। 

#7 के.एस. रणजीत सिंह 

#7 के.एस. रणजीत सिंह 
1872 के दौर में जन्मे रणजीत सिंह जी (रणजी) उस दौर के महानतम बल्लेबाज थे। इनका जन्म काठियावाड़ में हुआ था। वो नवानगर के राजा थे। रणजी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते थे। बता दें कि इनके सम्मान में ही भारत में 'रणजी ट्रॉफी' का आयोजन शुरू हुआ था।

#8 के.एस. दिलीप सिंह 

#8 के.एस. दिलीप सिंह 
दिलीप सिंह, रणजीत सिंह के भतीजे थे। वो भी उन्ही के नक्शे-कदम पर चल पड़े थे। उन्होंने पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। फिर इंग्लैंड के लिए नेशनल भी खेला। दिलीप सिंह का जन्म भी काठियावाड़ में ही हुआ था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 'दिलीप ट्रॉफी' इन्हीं के सम्मान में खेली जाती है।

#9 कॉलिन काउड्रे  

#9 कॉलिन काउड्रे  
कॉलिन काउड्रे इंग्लैंड के वो महान बल्लेबाज हैं, जिनके नाम सबसे पहले 100 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने जब चलना सीखा था, तभी से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। काउड्रे का जन्म तमिलनाडु के ऊटी (तब मद्रास) में हुआ था। कॉलिन पांच साल की उम्र में इंग्लैंड चले गए थे।

 #10 डगलस जार्डिन 

 #10 डगलस जार्डिन 
डगलस जार्डिन एक दौर में इंग्लैंड के कप्तान थे। वो ब्रिटिश रूल के दौरान बॉम्बे में जन्मे थे। 9 साल की उम्र में वो अपनी माँ के परिवार के साथ स्कॉटलैंड चले गए थे। 

No comments:

Post a Comment